हमीरगढ़: बुनियादी सुविधाओं पर कांग्रेस का घेराव: बसों का ठहराव नहीं, 45 दिन में भी गैस नहीं मिल रही, वोटर लिस्ट पर उठे सवाल
हमीरगढ़। कांग्रेस संगठन के सृजनात्मक कार्यक्रम के तहत हमीरगढ़ में बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल को ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं ने परिवहन,गैस आपूर्ति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की,