भिंड नगर: भिंड में सड़क और फुटपाथ से हटाया गया अतिक्रमण
भिंड शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। एसडीएम अखिलेश शर्मा नगर पालिका अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों को दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि फुटपाथ और सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ