वारासिवनी: बाइक पास, कपड़े गायब... युवक के शव से उड़े होश, रामपायली पुलिस कर रही हत्या या हादसे की जांच
रामपायली थाना क्षेत्र के गर्राबोड़ी के पास मुरझड़ रोड किनारे झाड़ियों में 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक खैरलांजी का निवासी था और वेल्डिंग का काम करता था। वह 5 मई की रात शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन सुबह उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे, कपड़े गायब थे और पास में बाइक मिली। हत्या की आशंका जताई जा रही है।