हरदा: नर्मदा ग्रीन कॉलोनी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, ₹74.84 लाख बकाया
Harda, Harda | Apr 3, 2026 आज 3 अप्रैल शाम 5 बजे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनाइजर को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद न तो बकाया राशि जमा की गई और न ही बिना अनुमति किए गए निर्माण को हटाया गया। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है और कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।