शाहगंज: मझलीपट्टी से लंबे समय से फरार वारंटी को घर से दबोचा गया, भेजा गया जेल
जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराधियों व वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरायख्वाजा पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे बताया कि प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को उसके आवास से गिरफ्तार किया है