पटना ग्रामीण: पटना सिटी सिविल कोर्ट: बेल लेने आए 3 आरोपियों को अधिवक्ता ने कोर्ट के कमरे में किया बंद, मामला हैरान करने वाला
पटना सिटी सिविल कोर्ट से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बेल लेने आए तीन आरोपियों को एक अधिवक्ता ने कोर्ट के एक कमरे में बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे तीन आरोपी एक मामले में बेल लेने कोर्ट पहुंचे थे। मौके पर वकील शशि शंकर सिंह ने तीनों को थोड़ा इंतजार करने को कहा और करीब 12:00 बजे कोर्ट परिसर के ही एक कमरे में बंद कर दिया।