पटना ग्रामीण: NMCH कोविड-19 की लहर से निपटने को तैयार, 100 बेड का कोरोना वार्ड बनाया, हर बेड पर है ऑक्सीजन
कॉविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए NMCH अस्पताल में 100 बेड वाला कोरोना वार्ड बनाया गया है। सभी बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। वहीं 22 बेड पर मॉनिटर और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे मामले की जानकारी अस्पताल अधीक्षक रश्मि प्रसाद ने दी है।