भीकनगांव | सांगवी के जंगल में जुआ संचालित करने के मामले में दो माह से फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार छोटू उर्फ निसार पठान पिता मकसूद और नासिर उर्फ पप्पू पठान पिता मकसूद, निवासी कसाई मोहल्ला नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर सांगवी के घने जंगल में जुए का संचालन कर रहे थे।