मोठ: अन्ना पशु को बचाने में 19 वर्षीय युवक की जान गई, अमरा हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
Moth, Jhansi | Jul 9, 2026 झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र स्थित अमरा नेशनल हाईवे पर अन्ना पशु को बचाने के प्रयास में 19 वर्षीय राज कुशवाहा की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम अवनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।