मेरठ: रेलवे रोड क्षेत्र से रिटायर जज लापता, गंगनहर में कूदने की आंशका, तलाश जारी
Meerut, Meerut | Jun 28, 2024 रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर जज रवि कुमार मल्होत्रा लापता है। परिजनों ने उनके नहर में कूदने की आंशका जताई है।पुलिस ने छानबीन की तो पता चला रिटायर जज रवि कुमार मल्होत्रा भोला चौकी के पास पहुंचे और कार को खड़ा कर दिया। उसके बाद वो थोड़ी दूर चले और गायब हो गए। उससे आगे सीसीटीवी में वो नजर नही आ रहे।