हायाघाट: शराब सेवन के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, हायाघाट थाना की कार्रवाई,पश्चिमी बिलासपुर के रहने वाले दोनों है
हायाघाट थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद जिसान (पिता स्वर्गीय मोहम्मद नसीर) एवं मोहम्मद अमन (पिता मोहम्मद शहजादे), दोनों निवासी पश्चिमी बिलासपुर, थाना हायाघाट के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर शराब सेवन करने का आरोप है।