जहानाबाद: डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट में होली पर्व को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट में होली पर्व को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम के द्वारा बताया गया कि होली पर्व को लेकर जहानाबाद जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी एवं पुलिस के द्वारा सामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी ताकि होली पर्व में कहीं कोई परेशानी ना हो।