कन्नौज: शहर के ग्वाल मैदान में कांग्रेस पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाकिर की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के जरिए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और नाम आंखों से विदाई दी गई।