कन्नौज: बरेठी गांव निवासी युवक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मामला एसपी दफ्तर पहुंचा
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची युवती के द्वारा एक युवक पर रात को घर में आकर छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया गया है। युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देने के लिए शिकायती पत्र के साथ युवती पुलिस अधीक्षक दफ्तर सोमवार को पहुंची थी। युवती ने बरेठी निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है।