कन्नौज: सदीकापुर गांव रोड से पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर रविदास उर्फ करिया, 27 अपराधिक मामलों का है आरोपी
कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सदर कोतवाली पुलिस ने शेखना मोहल्ला निवासी रविदास उर्फ करिया की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपी के पास से कारतूस और तमंचा भी बरामद किया है। रविदास उर्फ करिया के ऊपर 27 आपराधिक मामले दर्ज है। सदिकपुर गांव की रोड से आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।