बक्सर: जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी नहीं खुला इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग, भारी वाहनों की बढ़ी परेशानी
Buxar, Buxar | Jun 6, 2026 इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन द्वारा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रोहतास जिले से धनसोई, इटाढ़ी होते हुए बक्सर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है।