दरभंगा: दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में 6 साल से नामांकन नहीं होने पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदर्शन
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में विगत 6 साल से नामांकन नहीं होने पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दूरस्थ शिक्षा निदेशालय परिसर में किया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष गगन कुमार झा ने शनिवार को दिन के 12:15 पर कई बातों की जानकारी दी।