कामां: कैथवाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में ₹10,000 के इनामी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना अधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामलों में फरार चल रहे थाना के टॉप-10 अपराधी एवं 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी आजाद पुत्र खैराती निवासी नीमला को गिरफ्तार किया है। मामले में अनुसंधान जारी है शुक्रवार शाम 6 बजे कार्यवाही की मिली जानकारी।