देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी पीडब्ल्यूडी कार्यालय, देहरादून से एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,7 हजार की नगदी बरामद
गुरुवार शाम 4:15 बजे पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी,पीडब्ल्यूडी कार्यालय, देहरादून से एक शातिर चोर फारुख पुत्र,अलीहसन,निवासी ब्राहमणवाला, जनपद देहरादून उम्र-26 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 7 हजार रूपये की नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि वादी देवी लाल निवासी, ब्रहमपुरी माजरा, देहरादून ने कोतवाली में अपने घर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।