देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा देहरादून में विशेषाधिकार हनन कमेटी की हुई बैठक, कमेटी के अध्यक्ष खजान दास की अध्यक्षता में हुई चर्चा
गुरुवार शाम 4:00 बजे विधानसभा देहरादून में विशेषाधिकार हनन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पीएमजीएसवाई के चीफ आरपी सिंह की कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष खजान दास का कहना है कि विशेषाधिकार कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द विधानसभा अध्यक्ष को सौपेगी।