देहरादून: सीएम धामी ने सीएम आवास में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के युवाओं के कौशल विकास के लिए संचालित योजना का किया शुभारंभ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के युवाओं के कौशल विकास के लिए संचालित योजना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने MOU और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ किया। सीएम धामी ने DBT के माध्यम से शोध अनुदान राशि के हस्तान्तरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।