पूर्णिया पूर्व: सतडोभ में अपहरण के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौरी सतडोब में सोमवार को थाने के एसआई महेन्द्र प्रसाद यादव दल बल के साथ पहुंचकर अपहरण मामले में फरार चल रहे अभियुक्त बिकास कुमार सिंह पिता स्व शशि भूषण सिंह सा बेलौरी सतडोब वार्ड नम्बर 44 के घर इस्तेहार चिपकाया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में उक्त अभियुक्त पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।