सांगानेर: जोबनेर में स्वर्ण न्याय यात्रा के तहत राजपूत समाज ने यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला
राजस्थान में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बीकानेर के देशनोक से शुरू हुई स्वर्ण न्याय यात्रा जोबनेर पहुंची। इस दौरान राजपूत समाज के सैकड़ो लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और इसके समर्थन में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।