चैनपुर: संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर, एसडीपीओ श्रीमती श्रुति ने छात्राओं को किया जागरूक
Chainpur, Gumla | May 19, 2026 चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को कानून, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए मंगलवार सुबह नौ बजे बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रीमती श्रुति उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं को