माधौगढ़: माधौगढ़ में नालों की सफाई और अतिक्रमण के अभाव में मुख्य मार्ग पानी में डूबा, राहगीर परेशान
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ से डिकौली हरौली हैदलपुरा और अन्य गांव जाने वाले मुख्यमार्ग पर पानी भर गया है,जिससे राहगीर यात्री सब परेशान हो रहे है,नालों की साफ सफाई न होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है,वहीं प्रशासन के द्वारा नालों पर अतिक्रमण को हटाया नहीं गया,जिससे फिर एक बार मुख्यमार्ग पानी में डूब गया है।दिन सोमवार समय 7 बजे देखा गया।