बड़ौत: रहतना गांव में मारपीट का दूसरा वीडियो वायरल, भैंसा-बुग्गी से साइड देने को लेकर विवाद में गाड़ी चालक को गिराकर पीटा
Baraut, Bagpat | Jul 1, 2026 दोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव में भैंसा-बुग्गी को साइड देने के विवाद में हुई मारपीट का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई थी। रहतना गांव निवासी कपिल पुत्र रोशनलाल अपनी दूध की पिकअप गाड़ी लेकर गांव