Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image
image
image
image

नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन काल में विकास की अपेक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को दी नई मजबूती: रामकुमार कश्यप  केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विधायक रामकुमार कश्यप ने शहीद उधम सिंह पार्क में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश देश के विकास से नेतृत्व तक, महिलाओं की बढ़ी भूमिका: विधायक जगमोहन आनंद  करनाल, 13 जून।  हरियाणा गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभाली, तब भारत को अपार संभावनाओं वाले राष्ट्र के रूप में देखा जाता था। आज भारत अपनी उपलब्धियों और परिणामों के दम पर पहचाना जाता है। नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन काल में विकास की अपेक्षाओं को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।  विधायक रामकुमार कश्यप व विधायक जगमोहन आनंद ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहीद उधम सिंह पार्क में जिला प्रशासन व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करके पेड़ बनाना चाहिए। पेड़ों का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का भी कम से कम प्रयोग करें क्योंकि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है।  विधायक रामकुमार कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों के आँकड़े केवल संख्याएँ नहीं हैं। इनके पीछे करोड़ों भारतीयों के जीवन में आया बदलाव है। ये उन परिवारों की कहानी हैं जिन्हें बेहतर जीवन सुविधाएं मिली हैं। ये उन माताओं का विश्वास हैं जिन्हें सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हुई हैं। ये उन किसानों की मेहनत का प्रतिफल हैं जिनकी आय और अवसरों में वृद्धि हुई है और ये उन सैनिकों के आत्मविश्वास का प्रतीक हैं जो जानते हैं कि राष्ट्र उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में जहां देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

MORE NEWS

नानी के घर सोने गया परिवार... 
पीछे से चोरों ने 7 लाख का माल कर दिया साफ
पल्ला थाना क्षेत्र में चोरों ने कुंडी तोड़कर ले गए सोने के गहने 
#Palla 
#Sehatpur 
#Theft 
#CrimeNews 
#GoldJewellery 
#LaptopTheft 
#MobileTheft 
#Faridabad 
#voiceoffaridabad 
#voiceoffreedom

नानी के घर सोने गया परिवार... पीछे से चोरों ने 7 लाख का माल कर दिया साफ पल्ला थाना क्षेत्र में चोरों ने कुंडी तोड़कर ले गए सोने के गहने #Palla #Sehatpur #Theft #CrimeNews #GoldJewellery #LaptopTheft #MobileTheft #Faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, गेट पर लगा ताला
अधिकारी के अपमान पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा...
#MCF 
#MunicipalCorporation  
#Strike EmployeesProtest 
#Protest 
#Ballabgarh 
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#Voiceoffreedom

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, गेट पर लगा ताला अधिकारी के अपमान पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा... #MCF #MunicipalCorporation #Strike EmployeesProtest #Protest #Ballabgarh #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने गुढ़ा स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

इन्द्री। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुढ़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और सफलता प्राप्त करता है। सभी ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने गुढ़ा स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना इन्द्री। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुढ़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और सफलता प्राप्त करता है। सभी ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Panipat, Panipat | Jul 29, 2026