बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास पैदल जा रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बुजुर्ग महिला हुई घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकोरा मोड़ के पास पैदल जा रही बुजुर्ग महिला पार्वती पत्नी मोहन उम्र 60 वर्ष को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।