बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच जिले के जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वहीं बुधवार को जानकारी देते हुए अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई।