सिमरी: मुंशी डेरा में बड़ी चोरी: रिटायर्ड फौजी के घर से चोर गहने व नकदी उड़ा ले गए
Simri, Buxar | Apr 4, 2026 मुंशी डेरा गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 2 बजे चोरों ने एक सुनसान पड़े घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रिटायर्ड फौजी जगन्नाथ सिंह के घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, दो लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था।