कोरबा: कोरबा में नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, 5 युवकों ने किया वार, 3 आरोपी हिरासत में
Korba, Korba | Mar 31, 2026 कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया गया है। पीड़िता भैंसमा क्षेत्र की निवासी है। वह किसी काम से जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।