कोल: AMU में प्रॉक्टर ऑफिस के निकट लकड़ी व कूड़े के ढेर में लगी आग, चपेट में आये वाहन भी धूं-धूं कर जले
Koil, Aligarh | Feb 27, 2024 AMU के प्रॉक्टर कार्यालय के निकट पड़े लकड़ी व कूड़े के ढेर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही खड़े कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए और धूं-धूं कर जलने लगे। घटना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन जब तक AMU की प्रोक्टोरियल टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।