अरवल: अरवल SP ने किया जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Apr 2, 2026 अरवल जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा, जिन्हें महोदय ने गंभीरता से सुना। भूमि विवाद, पुलिस सहायता, सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। SP ने सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।