सासाराम: धर्मागतपुर से आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
Sasaram, Rohtas | Jan 13, 2025 धर्मागतपुर से आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद । सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या-14/25 के अभियुक्त पप्पु कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त, जो धर्मागतपुर गांव का निवासी है, के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।