सिमडेगा: अंबेडकर जयंती पर एसपी ने किया माल्यार्पण, समानता का दिया संदेश
मंगलवार सुबह 10 बजे अंबेदकर जयंती के अवसर पर अंबेदकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्रीकांत एस खोट्रे ने माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने जीवनभर जातिवाद, भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया तथा समाज को शिक्षा, राजनीति और न्याय के क्षेत्र में नई दिशा दी।