दतिया: बसई में बिजली तार से टकराई मूंगफली लदी गाड़ी, आग लगी, ग्रामीणों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा, वीडियो आया सामने
Datia, Datia | May 19, 2026 बसई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बसई-बरधुवा प्रधानमंत्री सड़क पर मूंगफली से भरे एक लोडिंग वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सामने आया। जानकारी के अनुसार UP 94 T 6517 लोडिंग वाहन मूंगफली भरकर झांसी की ओ जा रही थी।