चंदौली: नौबतपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर समीप गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के कैमूर जिला अंतर्गत दिड़खिली निवासी ओमप्रकाश तथा रविशंकर चंदौली के सैयदराजा से बाजार कर वापस घर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।