चंदौली: बरियारपुर में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से किया वार, 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंदौली जनपद के इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर में गुरुवार को मनबढ़ों ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरियारपुर निवासी घायल रामसुंदर यादव ने बताया कि मैं घर में सोया हुआ था कि अचानक वे कुल्हाड़ी से हमला कर दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल इलाजरत है तथा तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।