खुरई: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह सोमवार देर रात खुरई पहुंचे, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के निवास रामबाग पर मुलाकात की
Khurai, Sagar | Nov 19, 2024 कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह सोमवार देर रात लगभग 12 बजे खुरई पहुंचे और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे से मिलने उनके निवास रामबाग पहुंचे। रामबाग में गोविंद सिंह का हुआ जोरदार स्वागत। गोविन्द सिंह और अरुणोदय चौबे के बीच लगभग आधे घंटे चर्चा हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके बाद दोनों भाजपा नेता सुधीर गुरहा के भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए।