कैसरगंज: कैसरगंज में मनोनीत तीन सभासदों ने ली शपथ, जनसेवा और विकास पर जोर, उप जिलाधिकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद
कैसरगंज में शुक्रवार को नगर पंचायत कैसरगंज के सभागार में आयोजित एक समारोह में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वाले सभासदों में रामसतीश वर्मा, पवन कुमार सिंह एवं अनिल कुमार सोनी अन्ना शामिल रहे। इनके मनोनयन के साथ ही नगर पंचायत कैसरगंज में सभासदों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है। समारोह मे