बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में एलपीजी उपलब्धता को लेकर बैठक, कई निर्देश जारी
कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे जिले में एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में तेल विपणन कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जिले में गैस वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी.