सरधना: कलीना गांव में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक के साथ की गई ₹3 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कलीना गांव निवासी युवक से सरकारी नौकरी की दिलाने के नाम पर ₹300000 की ठगी कर ली गई यही नहीं युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया संबंधित कार्यालय पहुंचने पर युवक को ठगी का एहसास हुआ पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है