स्लीमनाबाद: बेटी का सम्मान हरियाली का अभियान एक पेड़ बेटी के नाम महिला एवं बालिका हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी की पहल
ग्राम पंचायत तेवरी में सरपंच सुश्री काजल रजक ने ग्राम पंचायत स्तर पर प्रेरणादायी पहल पर चलाया जा रहा है विशेष अभियान “एक पेड़ बेटी के नाम” यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के प्रति सम्मान, प्रेम और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। बेटी के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा उसके उज्ज्वल कल, समृद्ध जीवन और खुशहाल भविष्य का प्रतीक बनेगा।