जमुई: धनवे गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 धनवे गांव स्थित खेत में लगे मकई को मवेशी द्वारा खाने के आरोप में पड़ोसियों ने मो. कासिम और उनकी पत्नी नुरेशा खातून की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों पति- पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।