जमुई: सबेजोर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर मां और पुत्र झुलसे, डॉक्टर ने मां को सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सबेजोर गांव में धान की रोपनी करवाने गए मां और पुत्र वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। दोनों को परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जबकि पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।