जमुई: मरकट्टा गांव में सांप ने महिला को डंसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मरकट्टा गांव में खेत की ओर जा रही रूपा देवी को सांप ने डंस लिया। थोड़ी देर के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, फिर परिजन द्वारा महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इलाज के दौरान महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।