बारां: राजकीय आईटीआई बारां में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, 110 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की हुई जांच
Baran, Baran | Mar 22, 2025 के. के. बिरला मेमोरियल सोसायटी, सी.एफ.सी.एल. गड़ेपान के सहयोग से हुमाना पीपुल टू पीपल इंडिया की ओर से संचालित आरोग्य प्रोजेक्ट के द्वारा समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा ग्राम स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाने के लिए राजकीय आईटीआई बारां मे स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।