सिरसागंज: नगर के ऐतिहासिक तीज महोत्सव का गरिमामय समापन, योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित, पालिका चेयरमैन रहीं मौजूद
नगर सिरसागंज में विगत करीब 16 दिनों से चल रहे ऐतिहासिक मेला तीज महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। मेले के समापन के मौके पर नगर के पालिका प्रांगण में जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें परिषद के अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेला तीज महोत्सव को सफल बनाने में सराहनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।