जौनपुर: रिश्वत के कथित लेनदेन का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल को किया गया निलंबित
रिश्वत के कथित लेनदेन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बक्सा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल समलेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप है। एसएसपी जौनपुर ने शनिवार की सुबह