अररिया: पलासी बाजार में दुकान के सामने मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग हुए घायल
Araria, Araria | Nov 16, 2024 जिले के पलासी थाना क्षेत्र के पलासी बजार वार्ड संख्या 03 में शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुकान के सामने मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.